फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवको ने घर में घुसकर देवरानी जेठानी को बंधक बनाकर मारापीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। ललपुरा थानाक्षेत्र के गांव में गुरुवार की रात चार युवकों ने घर में घुसकर जेठानी व देवरानी के साथ छेड़खानी करते हुए जमकर मारापीटा और घर में रखी नगदी व जेवर लेकर भाग गए। पुलिस ने पति की तहरीर पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी गांव से गायब हो गए हैं।


गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे गांव निवासी हरीराम, पप्पू, आनंदी व रोहित घर में घुस आए और उसकी पत्नी तथा भाभी के हाथ पैर बांधकर जमकर पीटा। पप्पू ने बंदूक रखकर भाभी के साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब विरोध किया तो और पीटा। साथ ही आरोपी घर में रखे 15 हजार की नगदी व सोने चांदी के जेवरात ले गए हैं। साथ ही नाक की सोने की कील भी छीन ले गए। पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ 323, 342, 354, 380 व 457 के तहत रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद सभी आरोपी भूमिगत हो गए हैं।


-ललपुरा के गांव में युवकों ने की वारदात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें