फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। पिछले चार दिन पूर्व पतारा गांव में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग मामले में चौथे दिन भी कुरारा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि हर्ष फायरिंग मामले में पकड़े गए युवक को पुलिस ने शुक्रवार को आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध इकनाली बंदूक व कारतूस बरामद की है।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा गांव में निवासी अन्नू द्विवेदी की पुत्री की पिछले मंगलवार को शादी थी। शादी समारोह के द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग में घायल हुई मासूम बालिका कोमल जीवन मौत के बीच कानपुर के हैलेट अस्पताल में संघर्ष कर रही है। घटना में बालिका समेत तीन लोग घायल हुए थे। जिसमें एक बाराती भी शामिल था। घटना के चौथे दिन भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। बल्कि घटना वाले दिन हिरासत में लिए गए युवक का शुक्रवार को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत चालान कर जेल भेजा है। घायल बालिका के भाई चंद्रपाल वर्मा ने बताया कि उसकी बहन की हालत अभी भी गंभीर है, जिसका कानपुर के हैलट में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष केके पांडेय ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। बताया कि पतारा गांव में संदिग्ध हालत में देशी बंदूक लेकर घूम रहे बऊआ उर्फ राजाभइया पुत्र स्व.दयाराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
-पकड़े गए आरोपी को बंदूक रखने के मामले में भेजा जेल
-घायल बालिका अभी भी कानपुर में चल रहा इलाज
-हर्ष फायरिंग में बालिका समेत तीन हुए थे घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें