फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग लगने से उसमें बंद 56 बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। जानवरों के बाड़े में बने घर में आग लग गई। आग से घर के अंदर मौजूद 56 बकरियों और भेड़ों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चिकासी पुलिस ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम करवाया है। आग लगने का कारण बाड़े में अलाव की आग से होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चिकासी थाने के बरौली गांव निवासी रामसेवक यादव के तीन बेटे महेंद्र यादव, करन और महेश हैं। करन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। महेंद्र और महेश गांव में रहकर बकरियां पाले हैं। बकरियों और भेड़ों को उसने घर के पास बने बाड़े के घर में बंद कर दिया। रात करीब दो बजे गांव के मानसिंह की पुत्री की तबियत खराब हुई। इस दौरान मानसिंह जब दवा लेने के लिए डाक्टर के पास जा रहा था। तबी उसे घर से आग की लपटें उठती दिखी। आनन फानन महेंद्र के घर खबर की। महेंद्र ने बताया कि घर में 61 बकरियां और भेड़े बंद थी। जिसमें 56 की मौत हो गई। पांच बकरियां जिंदा बच गई। सीओ सरीला, थानाध्यक्ष चिकासी और लेखपाल ने पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

घर में आग लगने से बंद 56 बकरियों की मौत
-अलाव से आग लगने का कारण बता रहे ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें