लग्गजरी कार में शराब की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार
जालंधर। पुलिस ने चंडीगढ़ से महंगी शराब की तस्करी करने वाले एक तस्कर को काबू किया है। तस्कर मर्सिडीज कार में ही तस्करी करता था। वह चंडीगढ़ से शराब लेकर आ रहा था कि शुक्रवार को बारादरी थाना की पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी की पहचान सन्नी सहगल निवासी विजय नगर के रूप में हुई। बारादरी थाना के एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना की बिनाह पर नाकेबंदी की हुई थी। पुलिस टीम ने बीएससी चौक के निकट मर्सिडीज कार को तलाशी के लिए रोका तो उसमें से 9 पेटी ब्रांडेड शराब की बरामद हुई। आरोपी के ग्राहक भी हाईप्रोफाइल लोग होते थे, जो महंगी शराब पीने के शौकीन थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।