फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय ब्यास नदी में डूबा युवक, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत बीड़ बगेहड़ा में स्थित समौना के पास ब्यास नदी में एक युवक डूब गया है। नदी में डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय गोताखोर और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे मोहम्मद सद्दीफ (19) पुत्र नवाबद्दीन निवासी डोडा, जम्मू-कश्मीर अपने जीजा मुस्ताख अहमद और चचेरे भाई मोहम्मद हनीफ के साथ ब्यास नदी में कपड़े धोने गया। जैसे ही तीनों ब्यास नदी में पहुंचे तो मुस्ताख अहमद और मोहम्मद हनीफ कपड़े धोने लग पड़े। इस दौरान मोहम्मद सद्दीफ ब्यास नदी में नहाने के लिए उतर गया। मुस्ताख अहमद और मोहम्मद हनीफ ने पानी गहरा होने पर उसे नदी में नहाने से मना भी किया, लेकिन मोहम्मद सद्दीफ नदी में उतर गया। इस दौरान गहरे पानी में मोहम्मद सद्दीफ डूबने लगा। मोहम्मद सद्दीफ को डूबता देख उसके जीजा और चचेरे भाई ने शोर मचाया। लेकिन, शाम के समय आसपास कोई व्यक्ति न होने पर मोहम्मद सद्दीफ डूब गया। इसकी शिकायत मोहम्मद सद्दीफ के जीजा और चचेरे भाई ने पुलिस थाना सुजानपुर में की। इसके चलते मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दमकल विभाग और स्थानीय गोताखोरों ने मोहम्मद सद्दीफ की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। बुधवार को दोबारा मोहम्मद सद्दीफ की तलाश की जाएगी। मोहम्मद सद्दीफ अपने जीजा और चचेरे भाई के साथ दो दिन पहले ही सुजानपुर में बिजली की तारें बिछाने का काम करने के लिए घर से आया था।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि नदी में डूबे युवक का मंगलवार को कोई सुराग नहीं लग पाया है। बुधवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें