राठ। सिकंदरपुरा में स्थित तालाब पर बने मकान स्वामियों सहित अवैध कब्जा करने वाले 21 लोगों के खिलाफ नगर पालिका ईओ केके मिश्रा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही अतिक्रमण करने वाले तीन लोगों को नोटिस भी दिया है। सिकंदरपुरा में तालाब दर्ज है। जिस पर भू माफिया मिट्टी डालकर प्लाटिंग करने लगे थे।
शिकायत पर रविवार को एसडीएम सुरेश कुमार की मौजूदगी में नगर पालिका कर्मियों के साथ ईओ केके मिश्रा व राजस्व निरीक्षकों की टीम ने तालाब की चारों ओर से नापजोख कराई। इसके बाद कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। एसडीएम सुरेश कुमार का कहना है कि तालाब की जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाने वालों को नोटिस देकर मकान हटाने की मोहलत दी जाएगी। ब्यूरो