फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान में सेंध लगा माल पार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कस्बे में पुलिस गश्त न होने से चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार रात चोर आंबेडकर चौराहे पुलिस चौकी के पास एक परचून की दुकान में सेंधमारी कर हजारों का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गायत्री नगर निवासी महेंद्र कुमार ने बताया हमीरपुर रोड स्थित पुलिस चौकी से चंद कदम दूर मुख्य मार्ग पर सुनील गुप्ता झिन्नावाले का मकान किराये पर लिए है। जिसमें वह परचून की दुकान किए है। बताया शुक्रवार शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने घर के अंदर जाकर दुकान के पीछे बनी खिड़की की जाली तोड़ी। उसके पीछे बनी दीवार को तोड़ दिया।

चोर दुकान के अंदर घुस कर गोलक में रखे तीस हजार रुपये और हजारों का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब उसने दुकान खोली तो दीवार टूटी हुई थी। पीछे जाकर देखा तो लोहे की जाली भी कटी थी। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया जांच कराई जा रही है। पुलिस ने दुकानदार की रिपोर्ट नहीं लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर रोड पर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें