फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। इनाम का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने हाईवे स्थित बेतवा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने रुपये, मोबाइल, तीन चोरी की बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में शनिवार घटना का खुलासा करते हुए एसपी हेमराज मीना ने कहा पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि तीन वर्षों से वह ठगी कर रहे हैं। अभी तक कई जिलों के लोगों को गुमराह कर करीब 35.50 लाख रुपये की ठगी की है। बताया ठगी की धनराशि खाते में आने के बाद सभी अपना हिस्सा बांट लेते हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया अब तक हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, कानपुर देहात व बिहार प्रांत के कई जिलों में लोगों को ठगा है।
विज्ञापन


एसपी ने पकड़े गए आरोपियों के नाम अजीत पुत्र स्व. मोहन व रिंकू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी समाजनगर थाना घाटमपुर (कानपुर नगर), गोविंद पुत्र वीरसिंह निवासी गहिरा थाना गजनेर कानपुर देहात, रवि सिंह पुत्र कोमल व शैलेंद्र सिंह पुत्र शिव सागर निवासी साकेत नगर थाना सचेंडी कानपुर नगर व विनोद गुर्जर पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सकौती थाना फलावदा मेरठ हैं।

जबकि एक आरोपी राघवेंद्र पुत्र स्व. मोहन निवासी समाजनगर थाना घाटमपुर भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 32,563 रुपये, छह मोबाइल, आठ सिमकार्ड व तीन चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं।

एसपी ने कोतवाल एके सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी बृजेश चंद्र यादव, कांस्टेबल शिवप्रताप सिंह, रजत सिंह, कमलकांत, संदीप सिंह, अनिल कुमार, राजदीप, आलोक कुमार व मोहन को 10 हजार का पुरस्कार दिया है।


आरोपियों के अनुसार वह लोगों को फोन कर कहते हैं कि आपका नंबर हमारे लकी ड्रा में विजेता घोषित किया गया है। आपको रुपये, कार आदि इनाम मिलेगा। इसके बाद फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर बैंकों में पैसा जमा कराकर ठगी करते थे।
विज्ञापन


आरोपियों से रुपये, मोबाइल व चोरी की तीन बाइकें बरामद, एक भागा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें