फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली पुलिस ने बसेला गांव में नकली शराब बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। यहां से पुलिस ने केमिकल, खाली शीशियां, उपकरण सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया एसआई भारत यादव शुक्रवार की रात एसआई गौरव चौबे, अभिषेक, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, उमाशंकर शुक्ला, चालक गिरंद सिंह के साथ पनवाड़ी रोड स्थित गैस एजेंसी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।

उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। पुलिस को देख दोनों भागने लगे। शक होने पर दोनों को पकड़ लिया। जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक की सीट पर रखी बोरी चेक की तो उसमें दो पेटी नकली शराब मिली। आरोपियों ने अपना नाम मनीष दुबे ग्राम बसेला और जितेंद्र पाल निवासी नदना बताया।
विज्ञापन


मनीष ने पूछताछ में बताया कि बसेला गांव के एक खंडहर मकान में वह नकली शराब बनाते हैं। इस काम में उसका साथी चरखारी थाने के बफरेता गांव निवासी अंकित कुशवाहा, आशू दर्जी उर्फ गुर्जर पुत्र गनेश, सतीश पुत्र मइयादीन निवासी बसेला भी काम करते हैं। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही वह पुलिस ने बसेला गांव में छापा मारा।

पुलिस को देख अंकित, आशू, सतीश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। पुलिस को मौके से चार पेटी 167 शीशी शराब, 224 ढक्कन, 10 लीटर केमिकल, शराब नापने वाला हाईड्रो मीटर, पैकिंग टैप, एक खाली ड्रम, एक बाल्टी और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन


बसेला गांव के खंडहर में शराब बनाते दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें