राठ। टीईटी की तैयारी कर रहा एक छात्र करंट की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
मझगवां थाने के सरगांव निवासी बृजेश यादव (26) पुत्र दर्शन सिंह कस्बे के मुगलपुरा चौपरा रोड पर जयपाल यादव के मकान में किराये पर रहता था। शुक्रवार दोपहर जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा युवक जमीन पर रखे पंखे से चिपका था। इसके बाद पुलिस ने रात में ही उसके परिजनों को सूचना दी।
उसके पिता ने बताया वह टीईटी की तैयारी करने गांव से यहां आया था। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है।
कस्बे में रहकर तीन साल से टीईटी की कर रहा था तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो