फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग मजदूर को ठेकेदार द्वारा मारपीट करने की हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। नाबालिग मजदूर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि हो जाने पर ठेकेदार के खिलाफ जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की तलवार लक गई है। मृतक मजदूर का सोमवार को पोस्टमार्टम करने के पश्चात पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के धुंधपुर गांव निवासी हनुमान निषाद के गांव निवासी ठेकेदार राममिलन निषाद के ऊपर अपने नाबालिग पुत्र अजय उर्फ झुर्री (14) को बंगलुरु में लकड़ी से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था। हनुमान का आरोप है कि घायल बेटे की उपचार के अभाव में मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रविवार को देर शाम मजदूर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। क्राइम इंस्पेक्टर शेर सहिं राजपूत ने बताया कि पिता की शिकायत पर मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट करने की पुष्टि हुई है। जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कालीदीन विद्यार्थी ने बताया कि मृतक का परिवार बेहद गरीब है और उसके साथ अन्याय हुआ है। उसको न्याय जरूर मिलना चाहिए।
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में नाबालिग मजदूर के साथ मारपीट करने की हुई पुष्टि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें