फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ने फांसी तो दूसरे ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राठ। चिकासी थाने के बरौली गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर तो एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनाें ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि उनके पास किसी भी पक्ष ने कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन


दो दिन पहले बरौली गांव निवासी देवेंद्र (35) पुत्र रामऔतार लोधी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि गुस्से में आकर देवेंद्र ने जहर खा लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर कानपुर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इसी तरह दूसरी घटना गांव में हुई। शिवकुमार अहिरवार की पत्नी ओमवती(35) पिछले कई सालों से मानसिक रूप से बीमार थी। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की शाम वह घर से निकल गई। जब महिला का पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शनिवार की सुबह महिला का शव गांव के बाहर बरूआ मौजा हार में एक पेड़ पर टंगा मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अक्सर घर से गायब हो जाती थी।
विज्ञापन


एक ने फांसी तो दूसरे ने जहर खाकर दी जान
-परिजनाें ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें