फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी पुल को जेसीबी से तुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। केन नदी पर बैजेमऊ बेरी खदान में मौरंग ठेकेदारों ने नियम कानून ताक पर रखकर नदी की जलधारा में अस्थायी पुल बनाना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर एसडीएम ने पहुंचकर जेसीबी से पुल को तुड़वाने के साथ ही जल धारा को सामान्य कराने का प्रयास शुरू किया है।
विज्ञापन


मौरंग पट्टाधारकों ने हमीरपुर जिले की ओर बैजेमऊ के पास स्थित अमर सिंह डेरा के पास अस्थायी पुल निर्माण करा लिया था। इस पुल निर्माण में रेत भरी बोरियां नदी की जलधारा में डालकर धारा को रोका था और पानी के बहाव के लिए हम पाइप डाले थे। लगातार मिट्टी डालने का कार्य शुरू था।

जिससे बांदा जनपद की ओर के मौरंग हमीरपुर के रास्तों से बिक्री की जा सके। इस अवैध कार्य की सूचना रविवार को मछली ठेकेदार मोहम्मद रईस ने अधिकारियों को दी। जिस पर सोमवार को एसडीएम राजेश चौरसिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने इस मामले में बांदा प्रशासन को भी सूचना दी। बाद में जेसीबी से अस्थायी मार्ग को तुड़वाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें