फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरोह पंचायत में मिला चार माह का भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
घरोह पंचायत में मिला चार माह का भ्रूण
विज्ञापन

पंचायत घर के पास नाली में पड़ा था
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत घरोह में करीब चार माह का भ्रूण मिला। यह भ्रूण घरोह पंचायत घर से करीब 20-25 मीटर दूर एक सुनसान स्थान पर नाली में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने पंचायत प्रधान को दी और सदर थाना धर्मशाला को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाली में पड़े भ्रूण को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार भ्रूण अभी तक पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था। वहीं, नाली में इस तरह से मानव भ्रूण के मिलने से लोगों की संवेदनहीनता सामने आई है। भ्रूण को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे लोकलाज के भय से फेंकने का अंदेशा जता रहे हैं तो कुछ लोग कन्या भ्रूण हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। वहीं इस संदर्भ में सदर पुलिस थाना सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही भ्रूण के लिंग का पता चल सकेगा। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें