फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलामंत्री, उनके पुत्र के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के एक दलित पेंटर ने भाजपा के जिला महामंत्री व उनके पुत्र के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज होने पर भाजपा नेता व उनके पुत्र भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन


मैथिलीशरण मार्ग स्थित बड़ी पुलिया के पास रहने वाले दलित विमल कुमार उर्फ सोनू पेंटर ने कस्बा निवासी भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार त्रिवेदी व उनके पुत्र मनीष त्रिवेदी की नवनिर्मित दुकान में पेंटिंग की थी।

पेंटर का आरोप है जब उसने मजदूरी मांगी तो भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कु मार त्रिवेदी व उनके पुत्र मनीष त्रिवेदी ने गालीगलौज करते हुए जमकर मारापीटा।

जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया व जान की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर भाजपा जिला महामंत्री व उसके पुत्र के खिलाफ दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने पर भाजपा नेता गिरफ्तारी के भय से पुत्र के साथ भूमिगत हो गए हैं। घटना एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है।

इस बारे में भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने समझौता होने के बाद भी पेंटर को उकसाकर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया पेंटर के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। पेंटिंग के भुगतान को लेकर वाद विवाद हुआ था।
विज्ञापन


मजदूरी को लेकर दलित से मारपीट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें