फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में न पहुंचे दलित दंपति को समाज से किया बहिष्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। पंचायत में दलित युवक के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने डिग्गी पिटवाकर उसे समाज से अलग कर दिया। इतना ही नहीं दलित से बातचीत या उसके घर जाने पर एक हजार रुपये का दंड लगाया है। पीड़ित दलित दंपति ने सीओ अभिषेक यादव से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कोतवाली के बहपुर गांव निवासी हरनाथ और उसकी पत्नी देशरानी ने बताया उसका भाई हजारीलाल सिलाई का काम करता है। कुछ दिन पहले हजारीलाल उसके घर आकर सिलाई का काम करने लगा। जो उसकी पत्नी फू लारानी को बुरा लगा।

फूलारानी ने अपने पति हजारीलाल के खिलाफ थाने में शिकायत की। फूलारानी का लड़का बुंदेल गांव के कुछ अराजकतत्वों से मिल गया। विवाद के चलते हजारीलाल गांव छोड़कर कहीं चला गया।
विज्ञापन


इस पर शुक्रवार रात गांव के कुछ लोगों ने पति-पत्नी के विवाद को निपटाने के लिए पंचायत बुलाई। हरनाथ व उसकी पत्नी ने बताया कि डर के मारे वह रात में पंचायत में नहीं गए। शनिवार सुबह पंचायत के कुछ लोगों के कहने पर गांव का धाधू ने ढोलक लेकर मुनादी की।

देशरानी ने बताया धाधू ने मुनादी में उसे व उसके पति को समाज से अलग करने की बात कही है। देशरानी ने बताया उसने मुनादी करने वाले धाधू से पूछा तो उसने बताया गांव के रामसिंह और रामकुमार ने मुनादी के लिए कहा था।
विज्ञापन


पीड़ित ने मुनादी कराने की बात कह सीओ से लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें