फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। गांव में नवविवाहिता धनतेरस की तड़के घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना मुस्करा के गहरौली गांव के कोट मोहाल निवासी कल्लू साहू ने बताया कि उनके पुत्र परमलाल साहू की शादी राठ थानाक्षेत्र के अतरौलिया निवासी सेवा साहू की पुत्री रचना (22) से दो वर्ष पूर्व हुई थी। करवा चौथ के दिन परमलाल पत्नी रचना को मायके से लिवाकर लाया था। मंगलवार को धनतेरस की भोर में बहू ने कमरे को बंद कर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस और मृतका के पिता को दी। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मौदहा के समक्ष थाना प्रभारी निरीक्षक उमापति मिश्रा सब इंस्पेक्टर सोनू चतुर्वेदी मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए राठ भेज दिया। उधर, सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी आ गए। सेवा साहू ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पति शराब पीकर अक्सर उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता था। पति, सास, ससुर दहेज की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी उमापति मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। पति को पुलिस ने फिलहाल हिरासत में ले लिया है। मृतक के एक साल की एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें