फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सीने में कुल्हाड़ी रख उड़ाए नगदी व गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने महिला के सीने में कुल्हाड़ी लगा अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर नगदी व चांदी के जेवर आदि लूट ले गए। महिला के साथ उसका चार माह का बेटा भी था। बदमाशों के भाग जाने के बाद महिला ने शोर मचाया और पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन

कस्बे में विद्युत उपकेंद्र के पीछे वार्ड संख्या चार में किराये के मकान में रघुलेश सोनकर पत्नी रेखा के साथ रहते हैं। रेखा ने बताया कि पति सूरत में मजदूरी करते हैं। जिस मकान में वह रहती हैं। उसकी छत की सीढ़ियों में दरवाजा नहीं लगा है।
बुधवार रात करीब एक बजे तीन बदमाश मुंह बांधे घर में घुसे और उसके सीने में कुल्हाड़ी लगा शांत रहने को कहा। अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 12500 रुपये व 200 ग्राम चांदी की तोड़िया, पांच जोड़ी बिछिया एवं बच्ची की चांदी की पांच तोला तोड़िया ले गए। बदमाशों के भाग जाने के बाद उसने शोर मचाया तब उनके पड़ोस में रह रहे उनके देवर आए। यूपी 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें