फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म व गर्भपात कराने पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। एक गांव में नाबालिग को धमकाकर दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक गांव के निवासी नाबालिग के पिता का आरोप है कि गांव के रणधीर ने उसकी नाबालिग पुत्री को डरा-धमकाकर एक वर्ष पूर्व दुष्कर्म किया था। अश्लील वीडियो बना भी लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस कारण उसकी पुत्री गर्भवती हो गई। उसे डरा धमकाकर गर्भपात भी करा दिया। बाद में जब उसने पुत्री का विवाह तय किया तो युवक ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इसलिए रिश्ता टूट गया। पुलिस ने युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ बलात्कार, जबरिया गर्भपात कराने, पास्को एक्ट व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापा मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें