फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। परिवहन विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर ई रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन कर हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संघ के संरक्षक व व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू की अध्यक्षता में गायत्री तपोभूमि प्रांगण में बैठक हुई। अध्यक्ष रणबहादुर यादव ने कहा कि एआरटीओ हाईवे पर ई रिक्शा चलाने पर 15 से 20 हजार रुपये का चालान कर रहे हैं। कई चालकों ने दहशत में आकर रिक्शे घरों पर खड़े कर दिए हैं। संघ के अध्यक्ष का आरोप है कि प्रशासन के इस तुगलकी फरमान से चालकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

संरक्षक ने चालकों को आश्वस्त किया है कि वह जिलाधिकारी से मिलकर सभी को राहत दिलाने का प्रयास करेंगे। बैठक के बाद चालकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान धीरू यादव, चंद्रपाल, मौलाना खान, संतोष कुमार, कमलेश सोनकर, राजकुमार गुप्त, जितेंद्र गुप्ता, चरण सिंह, अरविंद, सरदार धुरिया, बलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें