बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान बाइक में बैठे चालक सहित पांच लोग।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शहर के बस स्टैंड के पास यातायात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी पुलिसकर्मी ब्रजेश कुमार ने एक बाइक को रोका। बाइक पर चालक युवक के साथ चार बच्चे सवार थे। इस पर 2500 रुपये का चालान काटा गया।
बाइक चालक देवी प्रसाद ने बताया कि वह उजनेड़ी गांव से अपने रिश्तेदारों को लेने आया था। उसके रिश्तेदार दिल्ली से बस से आए हुए थे। वह अपने दो बच्चों व दो रिश्तेदारों के बच्चों को लेकर फायर स्टेशन समीप बने टैक्सी स्टैंड जा रहा था। पुलिसकर्मी ने चालान काटने से पहले बाइक से बच्चों को उतार कर उसे यातायात नियमों के जानकारी दी और 2500 रुपये का चालान काटा। यातायात निरीक्षक संजय मिश्र ने बताया कि सोमवार को 25 अन्य वाहनों का चालान किया गया है। इसमें सीट बेल्ट न लगाने पर चार पहिया वाहनों, हेलमेट व अन्य कागजात न होने पर दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। कागजात न होने पर एक चार पहिया वाहन को जब्त किया गया है।