हमीरपुर। साइबर शाखा प्रभारी ब्रजेश कुमार यादव ने नई पहल कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए।
बताया कि अनजान कॉल करने वाले को अपने बैंक खाता नंबर, एटीएम पासवर्ड, ओटीपी या अन्य वित्तीय लेने देन में प्रयोग होने वाली जानकारी साझा न करें। अपनी ईमेल आईडी का पासवर्ड कहीं पर न लिखें और न ही किसी मोबाइल नोट पैड पर लिखें। आईडी पासवर्ड हमेशा याद रखें। समय-समय पर अपनी आईडी व पासवर्ड बदलते रहे। मोबाइल व लैपटॉप में एंटीवायरस रखें, जो समय-समय पर ऑटोमेटिक वायरस को नष्ट करता है।
मोबाइल या कंप्यूटर किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने से पहले गूगल अकाउंट में जाकर अपनी आईडी रिमूव जरूर कर दें। अनजान मैसेज, लिंक, मोबाइल पर नोटिफिकेशन को क्लिक न करें। उसे रिमूव करें व मनी ट्रांसफर एप का प्रयोग करने के उपरांत उसे लॉगआउट जरूर करें। कहा कि इससे बचने के लिए जागरूकता ही एकमात्र उपाय है।