फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर डंपर चालक की मौत

विज्ञापन
मौदहा के सिसोलर थानाक्षेत्र के टोला गांव के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से धू धूकर जलता डंप? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। सिसोलर थानाक्षेत्र के टोला गांव के निकट ज्ञान प्रसाद के मौरंग डंप में मौरंग डालने आए दो डंपर एचटी लाइन की चपेट में आकर जलने लगे। आग की चपेट में आए एक चालक की जलकर मौत हो गई। दूसरा चालक झुलस गया। अग्निशमन दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि जालौन थाना कालपी के बरखेड़ा निवासी चालक अशरफ (32) की मौके पर जलकर मौत हो गई है। इसी के निकट एक अन्य डंपर भी आग की चपेट में आकर जल गया। दोनों डंपर जालौन के कस्बा उरई निवासी देवेंद्र चौरसिया के हैं। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डंपर मालिक व मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें