राठ में लेखपाल के खिलाफ शिकायत सुनते डीएम डॉ चंद्रभूषण त्रिपाठी
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। सुविधा शुल्क लेने की शिकायत पर डीएम डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने लेखपाल को पुलिस हिरासत में दे दिया। देर शाम तक लेखपाल पुलिस की हिरासत में था। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का मोबाइल बंद मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
समाधान दिवस में अकौना गांव के जयहिंद ने बताया कि पठानपुरा उसका प्लाट है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लेखपाल करन सिंह ने पांच हजार रुपये लेकर कागजात तैयार करा दिए। आवास के लिए धन स्वीकृत कराने के एवज में उनसे 20 हजार रुपये ले लिए। तीन साल से आवास का पैसा नहीं मिला। आरोप लगाया लेखपाल ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर अनेक लोगों से अवैध वसूली की है। डीएम ने लेखपाल को फटकार लगाते हुए उसका बस्ता जमा कराकर पुलिस हिरासत में दे दिया। कोतवाल उसे कोतवाली ले गए। डीएम ने कहा जांच के बाद कार्रवाई होगी।