फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमले की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कलौलीतीर गांव में मंगलवार को शिकायतकर्ता शिवशंकर रजत व कोटेदार सतेंद्र प्रताप के बीच हुए विवाद में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सात ज्ञात और आठ अज्ञात के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने, मारपीट, गाली गलौज का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शिवशंकर रजत ने राशन की घटतौली करने की शिकायत की थी। जांच अधिकारी के समक्ष दोनों पक्षों में वाद-विवाद होने लगा था। मौके पर पहुंची डायल 112 के सिपाहियों ने मामला शांत कराने की कोशिश की थी। इस पर आरोपियों ने पुलिस टीम के डंडे पकड़ लिए थे। सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि सिपाही संदीप कुमार मिश्रा की तहरीर पर आरोपी सतेंद्र प्रताप, अरुण प्रताप, राजेश यादव, शिवशंकर, शरद, उर्मिला व उसकी पुत्री एवं आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला, बलवा, गाली गलौज, मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें