हमीरपुर। शहर में कोतवाली के निकट नौबस्ता मोहल्ले में पहले कोल्ड ड्रिंक्स खरीदनें को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें गाली-गलौज के बीच लाठी-डंडे चटकने लगे।
कलेक्ट्रेट में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाबूराम बाल्मीकि निवासी नौबस्ता और सैलून में काम करने वाले गौरा देवी निवासी विनोद सविता को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों के मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उधर मौदहा कस्बे के अरतरा रोड नई बस्ती में विवाद के चलते मां बेटे ने पड़ोसी महिला की पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।