फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने पर फांसी लगाई

विज्ञापन
मृतक हेमराज की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। किसी बात पर विवाद के बाद पत्नी के मायके से जाने दुखी मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ललपुरा थानाक्षेत्र के कुम्हऊपुर गांव के भटपुरवा मजरा निवासी हेमराज (32) ने मंगलवार शाम चार बजे घर में साड़ी से फंदे पर झूल गया। फांसी लगाने से पहले म्यूजिक साउंड खोल दिया था। शाम छह बजे परिवार को लगा कि अंदर से दरवाजा बंद कर म्यूजिक सुन रहा है। सुबह लोगों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुलने पर चाचा परमानंद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन बेटियां लक्ष्मी (11), कमला (8) रेशमी (6) हैं।
विज्ञापन

मृतक के चाचा नोखेलाल ने बताया कि हेमराज मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी सूरजकली बच्चों को लेकर तीन दिन पूर्व मायके पत्योरा गांव चली गई थी। उन्हें नहीं मालूम की दोनों के बीच में क्या विवाद हुआ। लोगों ने बताया कि पत्नी के मायके जाने के गम में फांसी लगाकर जान दी है। एसआई अजहर जमाल ने बताया कि कुछ दिन पहले दंपती के बीच में विवाद होने की बात सामने आ रही है। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें