फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
सिकरी में चोरों द्वारा फैलाया गया सामान। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। सोमवार रात चोर तीन कच्चे मकानों के खपरैल तोड़कर अंदर घुस गए। तीनों घरों से 76 हजार रुपये नकद और ढाई लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिकरी गांव में सोमवार रात चोर रामदास के घर के पीछे से खपरैल तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने गृहस्वामी के 13 हजार रुपये, सोने की झुमकी, मंगल सूत्र व दो जोड़ी तोड़ियां सहित एक लाख रुपये की जेवरात चोरी कर लिए। रामदास ने बताया कि बड़ी बेटी पूजा दो दिन पहले ससुराल से आई है। उसके भी जेवर और दो हजार रुपये चोरी हुए हैं। पड़ोस में रह रहे बड़े भाई मोतीराम के घर में पीछे से खपरैल तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने बक्से, अटैची में रखे सोने के दो माला, कान की बिजली, चांदी की पायल, चूड़ा, तोड़िया, करधनी समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। बक्सा व अटैची खेतों में पड़ा मिला।
मोतीराम ने बताया कि उनके दोनों लड़के श्यामसुंदर व रामसुंदर जहानाबाद में ईंट भट्ठों पर मजदूरी करते हैं। यहां के बाद चोरों ने परिवार के सत्य प्रकाश प्रजापति के मकान में पीछे से खपरैल तोड़ कर पीतल की कसाड़ी में भैंस बिक्री के 42 हजार रुपये चोरी कर लिए। तीन दिन पूर्व सूरत से कमा कर आए बेटे शिवगोपाल के 21 हजार रुपये ले गए। चांदी की पायल, बिछुआ व चूड़ी समेत एक लाख रुपये के गहने चोरी हुए हैं। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव का कहना कि चोरी की तरहीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें