फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी लापता, डूबने की आशंका, अपहरण की रिपोर्ट

विज्ञापन
मनकीकला में यमुना नदी में जाल डालकर सफाई कर्मी को ढूंढते ग्रामीण। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। मनकीकला गांव में तैनात सफाई कर्मी सोमवार रात से लापता है। उसके नदी में डूबने की आशंका जताई गई है। परिजनों ने प्रधान पर शराब पिलाकर अपहरण का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर दो घंटे बाद जाम खुला। प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की आशंका की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सफाईकर्मी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना भिटरिया गांव निवासी राधेश्याम संखवार (35) मनकी कला में सफाई कर्मी है। सोमवार की रात आठ बजे ड्यूटी कर बाइक से निकला। इसके बाद उनकी बाइक और चप्पलें नदी में मिली। ग्रामीणों ने बताया कि घर जाते समय सड़क किनारे स्थित ठेके से उसने शराब खरीदी और यमुना पुल पर बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद चप्पलें उतारकर पुल की रेलिंग पर बैठ गया। तभी शरीर का संतुलन बिगड़ने से वह नदी में जा गिरा। नौ बजे परिजन मनकी स्थित पुल पर आए। नदी में राधेश्याम की तलाश करने के साथ प्रधान सहित दो अन्य पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया।
नाराज परिजनों ने सुबह 10 बजे कुरारा-मूसानगर मार्ग पर पुल के दोनों छोरों पर जाम लगा दिया। जाम करीब दो घंटे चला। इस पर थाना कुरारा के साथ मूसानगर पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सफाई कर्मी को ढूंढना शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि राधेश्याम के पिता श्रीराम संखवार की तहरीर पर प्रधान जयकरन, कैलाश व बिरजू पर अपहरण कर गायब करने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सफाई कर्मी की पत्नी प्रियंका ने कहा उनके पति को प्रधान सहित अन्य ने गायब कर दिया है। पुल के निकट होटल से उसके पति ने रात आठ बजे उसे फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें