फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल

विज्ञापन
सर्वेश (फाइल फोटो) - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना ललपुरा क्षेत्र में राठ हाईवे पर बुधवार रात मोराकांदर के निकट बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार मामा व भांजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मामा की मौत और भांजा घायल हो गया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शहर के भिलांवा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि वह व उनका बड़ा भाई सर्वेश कुमार (35) फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचते हैं। अतरार निवासी बहनोई जितेंद्र के भाई बलदाऊ की शादी बुधवार रात छानी कस्बे में अंबे पैलेस में थी। इसमें शामिल होने के लिए सर्वेश जालौन के थाना कदौरा के बबीना निवासी भांजे उपदेश (22) के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। तभी राठ हाईवे पर रात 11 बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पहुंची ललपुरा पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। उपदेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक सर्वेश अपने पीछे पत्नी नीलम, दो बेटियां अनन्या (7) व जयनिश (3) को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें