फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विमल वर्मा (फाइल फोटो)। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
कुरारा। डामर गांव में रविवार रात नौ बजे काबर हार में गेहूं की थ्रेसरिंग कर रहे पिता को खाना देने जा रहे बाइक सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डामर गांव निवासी श्रीराम ने बताया कि वह काबर हार में कुतुबपुर सड़क किनारे महेश सिंह के खेत में गेहूं फसल की थ्रेसरिंग करा रहा था। रात में उसने घर से खाना मंगवाया। उसका बड़ा पुत्र विमल (21) रात नौ बजे बाइक से कुतुबपुर मार्ग पर निकला। तभी कुतुबपुर गांव की तरफ से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। विमल गंभीर रूप से घायल होकर गंगाचरन कुशवाहा के खेत के निकट सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। उसी समय उसकी मां खेतों की कटाई करने के लिए जा रही थी। बाइक को पहचान लेने से सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े विमल को देखा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए। वहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे की शादी हो चुकी है। वह मजदूरी कर भरण-पोषण करता था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें