फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चटकी लाठियां, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। बहन के साथ अभद्रता करने का उलाहना देने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को नाजुक हालत में कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

टेढ़ा गांव निवासी रोहित यादव ने पुलिस को बताया शुक्रवार को पड़ोसी राहुल सिंह रात 10:30 बजे घर के दरवाजे पर आया और बहन के साथ अभद्रता कर गाली-गलौज की। रात में शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शनिवार को सुबह 9 बजे राहुल सिंह अपने पिता बालेंद्र सिंह, साजन सिंह, गोलू सिंह, टन्नू सिंह व विक्रम सिंह के साथ उसके घर पर आ धमके। उसे व पिता रामसागर, चाचा गंगासागर, बहन हेमा तथा दादी को मारापीटा। जेब में मटर बेचने के पड़े सत्तर हजार रुपये छीनकर भाग निकले।
वहीं दूसरे पक्ष के राहुल सिंह ने बताया कि वह खेत जा रहा था। तभी पड़ोसी रोहित यादव ने अपने परिजनों संग घेरकर जमकर मारापीटा। बचाने आए पिता बालेंद्र सिंह को भी लाठी मारकर लहूलुहान कर दिया। इस झगड़े में गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के रामसागर यादव व दूसरे पक्ष के बालेंद्र सिंह को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। लूट का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें