फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक संकट से ऊबकर फांसी लगाई

विज्ञापन
पवई में घटना के बाद रोती बिलखती किसान की पत्नी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के पवई गांव में 45 वर्षीय किसान ने आर्थिक संकट से ऊबकर गांव के बाहर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। उसकी मझली बेटी की शादी दो जून को होनी है।
विज्ञापन

अमर सिंह लोधी का सबसे छोटा बेटा दिनेश (45) विवाहित था। उसके दो बड़े बेटों की शादी नहीं हुई थी। दिनेश के नाम पांच बीघे खेती के साथ मजदूरी भी करता था। शनिवार दोपहर वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों को गांव निवासी महिपाल के खेत की मेड़ पर लगे आम के पेड़ से लटका दिखाई दिया। मृतक की तीन बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मझली बेटी की शादी की तैयारी में लगा था। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि आत्महत्या का कारण कुछ साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें