फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में मोनिका और ऋषभ ने मारी बाजी

विज्ञापन
धनेटा महाविद्यालय में पांचवी वार्षिक एथलेटिक मीट के शुभारंभ पर मुख्यतिथि को सम्मनित करते अध्या? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में शनिवार को पांचवीं वार्षिक एथलेटिक मीट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रो. अश्वनी कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। मुख्यातिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। वार्षिक एथलेटिक मीट के पहले दिन खिलाड़ियों के लिए 100 मीटर दौड़, 7200 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबीकूद प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना से अपने खेल को खेलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि खेल मैं के स्थान पर हम का निर्माण करने में सहायक हैं।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में लड़कियों के वर्ग में मोनिका प्रथम, प्रियंका द्वितीय, सुजाता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, पुरुष वर्ग में ऋषभ शर्मा प्रथम, हर्ष ठाकुर द्वितीय, अतुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में अर्चित प्रथम, ऋषभ शर्मा द्वितीय, विनय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रेखा प्रथम, भारती द्वितीय, अनु बाला तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक पुरुष वर्ग में विनय कुमार प्रथम, अनीश चौधरी द्वितीय, अभिषेक ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में मोनिका प्रथम, सुजाता द्वितीय, प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। लंबीकूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में हर्ष प्रथम, आशीष ठाकुर द्वितीय, सक्षम तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मोनिका प्रथम, कविता, शिवानी दूसरे स्थान पर, सुजाता तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर अनिल शर्मा, प्रोफेसर अजय, प्रोफेसर प्रीतम चंद, प्रोफेसर अंजन, संजय कुमार सहित महाविद्यालय का गैर शिक्षक वर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें