फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह से ऊबकर फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुुर। मोहल्ला मेरापुर निवासी मृतक बृजेंद्र (40) ने सोमवार रात पत्नी से कहासुनी होने के बाद खेत में जाकर कटहल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे ढूंढते हुए खेत पहुंचे तो शव लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद ने बताया कि चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह खेती किसानी करता था। पति व पत्नी में कुछ कहासुनी हुई है। इससे नाराज होकर घर से चला गया था। रात दस बजे जब खोजते हुए खेत पर गए तो देखा कि कटहल के पेड़ में फांसी लगा ली है। मृतक के तीन बेटियां हैं। इसमें नवेदिका (12), परी (8) व भूमि (2) हैं। इनके सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी नेहा का रोकर बुरा हाल है। कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि गृहकलह के चलते पति ने गुस्से में आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें