फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में चोरी कर लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
सरीला के चंडौत गांव में चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। मंगलवार की रात चंडौत गांव के तीन घरों से चोर लाखों के जेवरात व नकदी पार कर ले गए। पीड़ितों ने थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

चोर गंगाचरण के घर से 16 हजार की नकदी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, हाफ पेटी चोरी कर ले गए हैं। उसने बताया कि 50 हजार कीमत के जेवरात चोरी गए हैं। पृथ्वीराज ने बताया कि वह परिवार के साथ सो रहे थे। बुधवार सुबह कमरों में रखा सामान बिखरा होने पर चोरी की जानकारी हुई। चोर एक लाख की नकदी सहित दो लाख कीमत के जेवरात में सोने का मंगलसूत्र, हार, चूड़ी, पायल, झुमकी चोरी कर ले गए हैं। राजू राजपूत ने बताया उसे भी सुबह कमरों के ताले टूटे होने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

चोर उसका बक्सा गांव के तालाब किनारे फेंक गए। उसमें रखे एक लाख कीमत के जेवरात में हार, मंगलसूत्र, पायल, चूड़ी तथा अलमारी में रखे 51 हजार नगद चोरी कर ले गए हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें