राठ में आग से हुए नुकसान की जानकारी देतीं क्रांति
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। झोपड़ी में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग से पांच साल का मासूम झुलस गया। वहीं गृहस्थी का सामान समेत 40 हजार के नुकसान की आशंका है।
नगर के मियांपुरा मोहल्ला निवासी दीपू ने बताया कि उसने बीएनवी डिग्री कालेज के बाग का ठेका लिया है। बाग में झोपड़ी बनाकर पत्नी क्रांति, पुत्र अजय (5) व पुत्री रोशनी (7) के साथ रहता है।
मंगलवार शाम झोपड़ी में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। जिससे झोपड़ी में लेटा अजय झुलस गया। पास पड़ोस के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दीपू ने बताया कि आग से गृहस्थी के सामान के अलावा पांच हजार का नुकसान हुआ है।