राठ। पुरानी रंजिश के चलते किसान के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर एनसीआर दर्ज की गई है।
जरिया थाने के इटैलियाबाजा निवासी किसान कल्लू ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसका पुराना विवाद है। जिसके चलते रविवार शाम जब वह घर पर नाती का जन्मदिन मना रहा था, तभी कुछ लोग लाठी डंडे व कुल्हाड़ी लेकर आए और उन्हें व परिजनों के साथ मारपीट करने लगे।
कल्लू के मुताबिक हमलावरों ने उसे गंभीर रूप से घायल किया। उसे पास पड़ोस के लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी शरद चंद्र पटेल ने बताया कि पुराने विवाद का मामला है। जांच की जा रही है।