फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दहेज के लिए बेटी की हत्या किए जाने का प्रार्थनापत्र एक पिता ने एसपी को दिया है। आरोप है कि दहेज के लिए पांच दिन पूर्व ससुरालियों ने उसकी बेटी की हत्या कर उसका शव भी गायब कर दिया है। पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

जनपद बांदा के पैलानी थानाक्षेत्र के गौरीखुर्द निवासी पीड़ित पिता शिवशरन सिंह ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से एसपी को बताया कि 2014 में बेटी रोहणी की शादी सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से की थी। आरोप है कि ससुराली शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार दोनों पक्षों में समझौता भी हुआ, इसके बाद भी ससुरालियों ने बेटी का उत्पीड़न बंद नहीं किया। इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस की भी जानकारी में मामला लाया गया लेकिन ससुरालियों को कोतवाली में बुलाकर सिर्फ समझा बुझा कर ही मामला शांत करा दिया गया। बताया कि बीती 20 दिसंबर को दामाद ने सूचना दी की उनकी बेटी की कानपुर के अपोलो हास्पिटल में मौत हो गई है। अस्पताल पहुंचने पर वहां न तो कोई ससुराली मिला और न ही किसी का फोन ही उठा। ससुराल पहुंचे तो दामाद, ससुर, सास, आदि ने अभद्रता की। पिता ने आरोप लगाया कि पुत्री की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें