फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी कला के बड़ा डेरा में शुक्रवार को विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे पर लटका मिला। मृत विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बिहूनीकला गांव के बड़ा डेरा निवासी बसंत ने बताया कि शुक्रवार को परिवार सहित खेतों पर थे। तभी उनकी बहू बबली (20) पत्नी अनिल ने घर में फांसी लगा ली। शाम को पति अनिल खेत से घर पहुंचा तो पत्नी बबली का शव फंदे पर लटका मिला। बसंत ने बताया कि बबली की मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
वहीं, राठ कोतवाली के अकौना गांव निवासी मृतक बबली के पिता रामकिशन ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बबली के साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया है। उधर, मुस्करा थानाध्यक्ष चित्रसेन सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें