फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु वेशधारी वृद्ध का शव झोपड़ी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। पंधरी गांव के पास ध्वस्त पड़ी पेपर मिल के मंदिर के बगल में झोपड़ी में रह रहे साधु वेशधारी की मौत हो गई। उसका शव झोपड़ी के अंदर मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भौनिया गांव निवासी वरदानी (80) अरसे से साधुवेश में पंधरी गांव के पास ध्वस्त पड़ी रजत पेपर मिल में बने मंदिर के बगल में झोपड़ी डालकर रहता था। शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उनके पारिवारिक लोगों को सूचना दी।
लेकिन परिवार के लोगों के न आने पर पुलिस ने प्रधान अरविंद पाल को मौके पर बुलाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रधान ने बताया कि वृद्ध अपने बेटियों की शादी कर चुका है और परिवार में अकेले बचा था। पारिवारिक लोगों से उनका कोई संपर्क नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें