राठ (हमीरपुर)। घर में घुसे दबंगों ने पति पत्नी को तमंचे की बटों व लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के औंड़ेरा निवासी घनश्याम राजपूत ने बताया कि सोमवार शाम परिवार के साथ घर पर खाना खा रहे थे। गांव के दो दबंग छह से ज्यादा साथियों के साथ घर में घुस आए। अकारण गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर तमंचे की बटों व लाठी डंडों से पीटा। बचाने आई पत्नी वीरवती को भी पीटा।
पीड़ित ने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस आई तो मारपीट करने वाले भाग गए। आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के हैं जो आए दिन शराब पीकर गालीगलौज व मारपीट करते हैं। अकौना गांव के धर्मेंद्र अहिरवार ने बताया कि वह घर के दरवाजे पर बैठे थे। शराब के नशे में पहुंचे लवकेश, जवाहर व अरुण ने उनके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर पीटा।