फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर पार्टी की नीतियां बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। भाजपा मुस्करा मंडल की बैठक बैजनाथ अग्रवाल विद्यालय में हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारियों को बूथों में जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराने को कहा गया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक छोटा कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनहितकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराने को कहा।
राठ विधानसभा प्रभारी डॉ.कमलेश सक्सेना व मंडल प्रभारी इंद्रजीत सिंह नन्ना ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत सदस्य करन सिंह राजपूत दद्दू, ब्लाक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, जिला मंत्री कुबेर सिंह राजपूत, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवर रविराज सिंह बुंदेला, सुनील कुमार अग्रवाल, मदन मोहन राजपूत आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री शक्ति चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें