फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके पुत्रों पर धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। समाधान दिवस पर शनिवार को कस्बे के इमिलिया मोहल्ला रामसहाय थोक निवासी चार भाइयों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके पुत्रों पर आरोप लगाया कि वह लोग उसकी पैतृक जमीन पर अपना मालिकाना हक बताकर खाली करने के लिए धमका रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस व राजस्व विभाग मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

समाधान दिवस में पहुंचे इमिलिया मोहल्ला रामसहाय थोक निवासी चार भाइयों रामरतन, लाले, छोटे व नरायन धुरिया ने बताया कि वह पैतृक जमीन पर खेती-बाड़ी कर गुजर बसर करते चले आ रहे हैं। उस जमीन पर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदी प्रसाद पालीवाल व उनके पुत्र संजय, पीयूष, अजय, पुनीत और आलोक अपना मालिकाना हक बताकर जमीन एवं मकान खाली करने की धमकी दे रहे हैं।
थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि संजय पालीवाल पिछले शुक्रवार को शिकायतकर्ताओं के खिलाफ खेत में कब्जा करने का प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों पक्षों को बुलाया गया था। पुलिस एवं राजस्व टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदी प्रसाद पालीवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता उनके पुश्तैनी खेत पर कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर फर्जी शिकायत कर प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने किसी को मकान खाली करने की धमकी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें