फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने लगाया पिता की हत्या का आरोप, दो दिन पहले खेत पर मिला था शव, जमीन का चल रहा है विवाद

विज्ञापन
राठ के गोहानी गांव में घटना की जानकारी देती मृतक किसान की पुत्री - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। दो दिन पहले खेत पर किसान का शव मिला था। किसान की पुत्री ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा जमीन के विवाद में परिवारीजनों ने ही उसके पिता की हत्या की है।
विज्ञापन

चिकासी के चंदवारी डांडा निवासी मम्मू पत्नी पूरन सिंह ने बताया वह अपने मायके मझगवां के गोहानी गांव में रहती हैं। आरोप लगाया कि परिवारीजनों ने संपत्ति विवाद में 10 जून को उसके पिता द्रगपाल की खेत पर हत्या की है। तीन दिन तक जब पिता खेत से घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन की। 12 जून को खेत में पिता का शव मिला।
आरोप है कि परिवारीजन उसके पिता को जमीन के विवाद में जान से मारने की धमकी देते थे। जिस दिन पिता की हत्या हुई उस दिन भी सुबह उसे धमकी दी गई थी। पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए उसने अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। मझगवां एसओ रामजीत सिंह गौड़ ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें