राठ। नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी शबीना मंसूरी ने बताया कि जुलाई में उनकी कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के बाद से दहेज की मांग कर सास व देवर उत्पीड़न कर रहे हैं। पति के काम पर जाते ही ये लोग मारपीट करते हैं। बताया कि चार माह के गर्भ से हैं।
मंगलवार को पति के जाते ही सास व देवर ने उनके साथ मारपीट की। मोबाइल छीन कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, उमन्नियां निवासी कपूरी देवी ने बताया कि टोला गांव में मायका है। चार साल पहले भाभी को सोने चांदी के जेवरात दिए थे। सोमवार शाम मायके पहुंच जेवरात मांगे। आरोप लगाया कि उनकी भाभी ने नाराज होकर मारपीट कर दी। बचाने पहुंची उनकी वृद्ध मां से भी अभद्रता की है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। (संवाद)