राठ। कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी पप्पू रैकवार ने बताया कि ईंट भट्टों पर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को प्रतापगढ़ के भट्टे पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। गांव के ही ठेकेदार से पेशगी के बकाया रुपये मांगे।
आरोप लगाया कि ठेकेदार ने तमंचे बल पर उन्हें धमकाया। पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले गई है। औंड़ेरा गांव निवासी हरगोविंद पासवान ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति ग्राम समाज की जमीन पर मकान बनाकर दरवाजा लगा रहा है। विरोध करने पर गालीगलौज की। (संवाद)