हमीरपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने खनिज विभाग की टीम के साथ ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। मौरंग से ओवरलोड नौ ट्रकों को सीज किया है।
शुक्रवार को कोतवाल भरत कुमार व खनिज विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। खनिज इंस्पेक्टर ने बताया कि इन ट्रकों के चालकों के पास जालौन की खदान की एमएम-11 रायल्टी रसीद मिली है। (संवाद)