हमीरपुर। शहर के रमेड़ी तरौस जेल तालाब मोहल्ले में चोरों ने दीवार में सेंधकर हजारों के जेवर व नगदी चोरी कर ली। पीड़िता ने चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है।
पीड़िता गायत्री व ओमप्रकाश पटेल ने बताया कि गुरुवार की रात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर गृहस्थी का सामान और सोने चांदी के जेवर व 25 हजार रुपये चुरा लिए। पीड़िता ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।