फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दूल्हन के लिए चीकट लेकर जा रहे थे स्कार्पियो सवार

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े उरई जनपद के बसपा व अन्य दलों के नेता व अन्य लोग। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर सागर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मरे स्कार्पियो सवार दंपती समेत पांचों लोग दूर के रिश्ते की बहन की शादी में चीकट (भात) चढ़ाने जा रहे थे। हादसे में दंपती समेत चार की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि एक महिला ने देर रात कानपुर ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस में दम तोड़ दिया था। हादसे में दंपती की इकलौती बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी चंद्रेश दोहरे (46) भरुआ सुमेरपुर के अरतरा गांव निवासी भगवानदीन के बेटे रंजीत के साढ़ू थे। सोमवार को रंजीत की बहन रीना की शादी थी। चंद्रेश रिश्ते में दुल्हन का भाई थे। इसके चलते वे दूल्हन के लिए चीकट चढ़ाने स्कॉर्पियो से जा रहे थे। उनके साथ पत्नी मीना (45), बेटी खुशी (17), साली गोविंदश्री (40), कुठौंद के जलालपुर निवासी सलहज मोहनी उर्फ चंद्रकली (38) और उसकी नातिन जालौन के महापौली निवासी मोनिका उर्फ काजल (18) स्कॉर्पियों में सवार थे। कानपुर-सागर हाईवे पर इंगोहटा के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आए गिट्टी भरे ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रेश, मीना, चंद्रकली और मोनिका की मौके पर मौत हो गई थी। गोविंदश्री ने कानपुर ले जाते समय एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। घायल खुशी का इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है।
चंद्रेश के बड़े भाई विपिन दोहरे ने बताया कि खुुशी माता-पिता की इकलौती है। हादसे में उसके सिर से माता पिता का साया उठ गया। मंगलवार को पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, महिलाओं ने बताया कि हादसे के बाद दुल्हन के किसी भी भाई ने चीकट नहीं चढ़ाया।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर के थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि विपिन दोहरे की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
दोहरे समाज के जिलाध्यक्ष और बसपा नेता थे चंद्रेश
जालौन के ललपुरा निवासी चंद्रेश दोहरे समाज के जिलाध्यक्ष थे। वे अक्सर समाज के कार्यों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते थेे। जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते थे। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में समाज व पार्टी के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें